Home Himachal बनगढ़ः मारपीट पर दो पक्षों पर क्रॉस केस

बनगढ़ः मारपीट पर दो पक्षों पर क्रॉस केस

0
ऊना/सुशील पंडित : ऊना के बनगढ़ गांव में वीरवार को हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्नी कुमार पुत्र सुरजीत सिंह और रोहित ने अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं जखेड़ा गांव के शशांक पुत्र अरुण कुमार ने बिन्नी और रोहित के विरुद्ध थाने में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मारपीट के मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here