Home Himachal ऊनाः पालिका बाजार से मोटरसाइकिल चोरी

ऊनाः पालिका बाजार से मोटरसाइकिल चोरी

0
ऊना/सुशील पंडित : ऊना के पालिका बाजार से वीरवार को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस को शिकायत देने वाले पनोह गांव के अमनदीप सिंह पुत्र उजागर सिंह ने बताया है कि ऊना के पालिका बाजार में वह मोटरसाइकिल खड़ा करके मैहतपुर किसी कार्य से गया था। जब वह शाम को वापस आया तो उसका स्पलैंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर HP20 G 6820 है गायब पाया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here