Home Himachal बंगाणाः बड़सर के दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

बंगाणाः बड़सर के दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

0
ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा पुलिस ने वीरवार को बड़सर के रहने वाले दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस ने शक के आधार पर जब दो युवकों की तालाशी ली तो उनसे 4.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कराह गांव विजड़ के 30 वर्षीय रजत संख्यान पुत्र रमेश चंद और विवेक पुत्र देवराज गांव धवडियाणा, लोहारडा तहसील बड़सर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here