Home Punjab>Muktsar पंजाब : मंदिर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : मंदिर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। बाबा खेत्रपाल मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राजू के तौर पर हुई है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया एसपी (डी) व डीएसपी (स.ड) मुक्तसर की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए मुक्तसर व सब इंस्पेक्टर थाना सिटी वरूण मट्टू द्वारा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को नगदी सहित काबू किया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी चंदन नागपाल पुत्र किशन लाल वासी मुक्तसर ने बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजू को गिरफ्तार करके मंदिर में चोरी किए 1500 रूपए बरामद कर लिए है। उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here