Home Himachal>Baddi पंजाबः ससुराल परिवार से मिलने जा रहे व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में कत्ल, देखें वीडियो

पंजाबः ससुराल परिवार से मिलने जा रहे व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में कत्ल, देखें वीडियो

0

अमृतसरः तहसील अजनाला के गांव भिंडिया सैदां का एक व्यक्ति अपने ससुराल वालों से मिलने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उस व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अमृतसर के गांव भिंडिया सैदां के रहने वाले है। परिजनों ने बताया कि 16 साल पहले अमरजीत की शादी हुई थी। परिवार ने आशंका जताई है कि उसका कत्ल किया गया है। 

परिवार का कहना है कि ससुराल परिवार से पता चला कि अमरजीत की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है, फिलहाल पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here