Home Breaking News दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 4 की मौ’त

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 4 की मौ’त

0
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 4 की मौ’त

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के रामपुर में होली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। रामपुर के मिलक इलाके में एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे चार लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात धर्मपुर गांव रोड पर हुई। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पीड़ितों की पहचान कविता (18), टिंकू यादव उर्फ ​​रवि (18), रामवती (45) और सावित्री (30) के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक मृतक मुरादाबाद से बरेली लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here