Home Breaking News तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, मौ’त

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, मौ’त

0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, मौ’त

पानीपत : राजस्थान के एक युवक को सड़क क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शरीफ खां ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर जिला के गांव जाडौली का रहने वाला है। वे चार भाई और पांच बहनें है।

उसके बड़े भाई का लड़का जमील खान है, जो देवेंद्रा टांसपोर्ट की गाड़ी नंबर RJ14GP3869 में सीमेंट लोड कर चलाते है।  वह अपने भतीजे जमील के साथ सीमेंट लेकर कोटपुतली से पानीपत आ रहे थे। जब वे पानीपत के गांव बिंझौल के पास नहर पर पहुंचे, तो उसके भतीजे ने ट्रक को साइड में लगा दिया। इसके बाद वह नीचे उतरा और सड़क के दूसरी तरफ पानी की बोतल लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक में बैठा रहा।

शरीफ का कहना है कि उसके देखते ही देखते ही पानीपत की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भतीजे को सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया। भीड़ का फायदा उठा कर आरोपी मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल भतीजे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here