Home Entertainment बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का चला जादू, जाने कितनी हुई कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का चला जादू, जाने कितनी हुई कलेक्शन

0

नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में आर माधवन का खलनायक रोल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ‘शैतान’ की रिलीज को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं और आज भी इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। चलिए जानते हैं कि अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ ने 17वें दिन देशभर में कितने करोड़ की कमाई की है। अजय देवगन और आर माझवन की फिल्म शैतान ने तीसरे शुक्रवार को ‘2.4 करोड़, तीसरे शनिवार को 4.5 करोड़ की कमाई की और रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शैतान’ ने 17वें दिन 4.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। देशभर में फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 125.70 करोड़ हो चुकी है। अब ये मूवी तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

इस फिल्म की बात करें तो ‘शैतान’ की कहानी एक खुशहाल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फैमिली में सब उलट-पलट हो जाता है जब विलेन की एंट्री होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि वनराज कश्यप (आर माधवन) कबीर (अजय देवगन) की बेटी को अपने वश में कर लेता है और उसे अपने इशारों पर नचाना शुरू कर देता है। चर्चा है कि मेकर्स बहुत जल्द ‘शैतान’ का सीक्वल भी लेकर आ सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here