Home Haryana रिक्शा पर जा रही महिला की बालियां छीन लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

रिक्शा पर जा रही महिला की बालियां छीन लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

0

पंचकूला : शहर में महिलाओं के कानों से सोने की बालियां छीनने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात को सेक्टर 16 में रिक्शा से घर जा रही महिला के कानों से बाइक सवार झपटमारों ने सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सेक्टर 14 पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश जुट गई है। दो सप्ताह में ये तीसरी वारदात है। पुलिस एक भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सेक्टर 16 निवासी अनिता ने बताया कि वे अपनी दुकान सेक्टर 9 से अपने घर रिक्शा से जा रही थी। जैसे ही व अपने घर पहुची।

तो बाइक सवार उसका पीछा करते हुए उसके घर तक आ आ गए और उसके बाद एक युवक बाइक से उतरकर रिक्शा पर चढ़कर उसके कानों से दोनों बालिया छीनकर मौके से फरार हो गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर सेक्टर 16 की चौकी के पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच के तीनों टीमें मौके पर पहुंची और आसपास पर लगे सीसीटीवी चेक किया गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here