Home Punjab>Moga पंजाब : खुद को किडनैप कर दामाद से मांगी फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : खुद को किडनैप कर दामाद से मांगी फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगा : कस्बा बाघापुराना पुलिस ने ऐसी एक विधवा महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजबीर कौर गांव कमियान्ना के तौर पर हुई है। राजबीर कौर ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची और वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेज दी। इस महिला ने अपने ही दामाद से 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग कर डाली। मामला बाधापुराना थाना क्षेत्र के गांव कमियान्ना का है।

यहां की एक महिला ने फर्जी वीडियो बनाकर अपने दामाद को भेजी और उससे 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। विधवा की लड़की द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में पाया गया कि विधवा ने दामाद से पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची है। पुलिस ने विधवा और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और बाकी दोषियों की तलाश जारी है।

 डीएसपी सरदार दलबीर सिंह ने बताया कि राजबीर कौर अपनी बेटी के पास ही रह रही थी। वह एक धार्मिक स्थान पर गई थी। वहीं से वह अपने साथी के साथ कार पर बैठ गई थी। महिला ने खुद ही यह सारी साजिश रची। महिला के एक और साथी की तलाश की जा रही है। जिसने व्हाटसएप काल करके 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here