Home Punjab>Ludhiana पंजाबः इस इलाके में चली गोली, युवक की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में चली गोली, युवक की मौ+त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः महानगर के मिल्लरगंज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक ने देर रात खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान साधा सिंह निवासी मिल्लरगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक से माथे से आर-पार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 2ः30 बजे की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वीजा ना लगने से परेशान होकर युवक ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल पार्ट्स का कारोबार करता था। साधा सिंह की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उनकी एक बेटी है। सोमवार रात को परिवार को खाना परोसने के लिए कहकर साधा सिंह खुद बाथरुम में चले गए। उसके कुछ समय बाद बाथरुम से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर साधा सिंह खून से लथपथ पड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here