Jalandhar के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

जालंधर, ENS: होली के पर्व पर लड़ाई झगड़े सहित सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई है। वहीं फगवाड़ा के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान साहिल अरोड़ा मूल निवासी(लखनऊ) के रूप में हुई जो जालंधर में रहता था।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार नौजवानों को टक्कर मार दी। घायल मनु को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *