Home Himachal>Baddi पंजाब : घर और 2 दुकानों में हुई चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल, देखें वीडियो

पंजाब : घर और 2 दुकानों में हुई चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल, देखें वीडियो

0

अजनाला : बीती रात अजनाला शहर में एक घर और 2 दुकानों में हुई चोरी के मामले में अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

इस मौके पर अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने कहा कि यह पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि एक ही रात में एक घर में चोरी और दो दुकानों में चोरी हुई है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह विफल है। अजनाला शहर में कानून व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह से बिगड़ चुका है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here