Home Breaking News दूरसंचार विभाग के नाम से मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जाने मामला

दूरसंचार विभाग के नाम से मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जाने मामला

0

नइ दिल्लीदूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैर-कानूनी गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा रहा है।

विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए कहता है। सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है।

दूरसंचार विभाग ने कहा क‍ि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी एक एडवाइजरी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here