Home Himachal>Una कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में वीरवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला निवासी मिंटू सिह पुत्र यशपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहारी के चौली गांव की रहने वाली अमीषा पुत्री भजन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मिंटू का आरोप है कि अमीषा झलेड़ा की ओर से तेज गति से कार चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल को टक्कर मार देती है। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर जाता है और उसे काफी चोट भी आई है। मिंटू का दावा है कि यह हादसा अमीषा द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुआ है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here