Home Himachal>Una रामपुरः शराब की 60 बोतलें बरामद

रामपुरः शराब की 60 बोतलें बरामद

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने संतोषगढ़ रोड़ पर स्थित रामपुर गांव में एक व्यक्ति की कार से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने यातायात चैकिंग के बहाने जब उसकी तालाशी ली तो उसकी कार से संतरा ब्रांड की 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अरोपी त्रिभूवन नाथ द्विवेदी पुत्र जगदीश राम निवासी बसंत बिहार रक्कड़ क्लोनी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here