Home Himachal>Una अम्बः रास्ता रोककर युवक से मारपीट

अम्बः रास्ता रोककर युवक से मारपीट

0
ऊना /सुशील पंडित: अम्ब में वीरवार को कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी पवन कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि कुठेड़ा खैरला गांव के रुस्तम खान पुत्र खुशी मोहम्मद ने उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। मारपीट में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी रुस्तम खान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here