Home Himachal सुबह-सुबह हुआ बम धमाका, 8 की मौ’त, कई घायल

सुबह-सुबह हुआ बम धमाका, 8 की मौ’त, कई घायल

0

नई दिल्ली : सीरिया में एक बार फिर भीषण बम धमका हुआ है। बम विस्फोट तुर्की समर्थक बलों की तरफ से कब्जा किए गए उत्तरी सीरियाई शहर के एक प्रमुख बाजार में हुआ है। बाजार में हुए धमाके के बाद अफरातफरी मच गई और लोग बदहवास चीखते चिल्लाते हुए नजर आए।

रविवार सुबह हुई इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए है। बम धमाके की जानकारी मौके पर मौजूद एक वॉर मॉनिटर की तरफ से दी गई है। निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि अलेप्पो प्रांत के अजाज में एक फेमस बाजार के बीच में एक कार बम विस्फोट हुआ।

इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी के पास सीरिया के अंदर एक पूरा नेटवर्क है। ऑब्जर्वेटरी की तरफ से जानकारी दी गई है कि विस्फोट स्थल पर कई एम्बुलेंस और बचावकर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here