Home Punjab>Amritsar जालंधर : चोर दुकान के ताले तोड़ 30 हजार लेकर हुए फरार

जालंधर : चोर दुकान के ताले तोड़ 30 हजार लेकर हुए फरार

0

जालंधर,ENS : कस्बा अलावलपुर में चोर और लुटेरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं हो रही, लेकिन पुलिस इन वारदातों को नकेल कसने मे अभी तक विफल है। चोर एक दुकान के शटर के ताले तोड़ हजारों रुपए की नगदी एवं सामान चुरा ले भागे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी देते पीड़ित दुकानदार अनिल कालिया निवासी अलावलपुर ने बताया कि वह धोंगड़ी अड्डे में अनु जनरल स्टोर नाम से दुकान चलाता है। वह शाम करीब 7 बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर अलावलपुर अपने घर चोला गया था। 

जब सुबह करीब 6 बजे लोगों ने दुकान का शटर खुला देखा, तो उसे सूचित किया। वह तुरंत दुकान पर पंहुचा और उसने देखा कि चोरों द्वारा शटर के ताले तोड़ गल्ले से 30 हजार रुपए की नगदी एवं करीब 5 हजार रुपए का समान चोरी किया है। चोरी की सूचना जडूसिंघा पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here