Home Himachal>Una स्कूटी चालक की हादसे में मौत

स्कूटी चालक की हादसे में मौत

0
ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ रोड पर स्थित एचपी पैट्रोल पंप के सामने एक स्कूटी स्किट होने से उसे चलाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के रहने वाले परमजीत सिंह सहोता ने पुलिस को आंखो देखी बताते हुए शिकायत में लिखा है कि बात शुक्रवार रात की है। वह पैट्रोल पंप के पास खड़ा था कि अचानक एक स्कूटी सड़क पर स्किट हो गई जिससे स्कूटी चालक और एक अन्य व्यक्ति को चोट लग गई और बाद में पता चला कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here