Home Himachal>Una चिंतपूर्णी में अवैध शराब बरामद

चिंतपूर्णी में अवैध शराब बरामद

0
ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंगा वाला पीपल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने तालाशी ली तो उसके कब्जे से संतरा ब्रांड की 10 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने बिहार निवासी प्रदीप सिंह पुत्र चन्द्र देव सिंह के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here