Home Punjab>Rupnagar पंजाब : भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, देखें वीडियो

पंजाब : भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, देखें वीडियो

0

भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

गुरदासपुर : लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें गुरदासपुर से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। बब्बू के उम्मीदवार घोषित करने के बाद लोकसभा हलके गुरदासपुर से पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी का वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने कहा कि वह पिछले कई सालों से लोगों की सेवा कर रही थी। इस बार चुनावों में गुरदासपुर से उम्मीदवार होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। अब कविता खन्ना द्वारा ऐलान किया गया है कि वह गुरदासपुर लोकसभा हलके से लोगों की सेवा करने के लिए राजनीती में जरूर आएगी।

इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरदासपुर लोकसभा हलके में चुनाव लड़ने के संकेत भी मिले हैं, जिस कारण भाजपा में हलचल मच गई है। इस बारे में बात करते हुए कविता खन्ना ने कहा कि वह कई वर्षों से लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से विनोद खन्ना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि राजनीति से जो मंच मिलता है, उसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, इसलिए वह फैसला करती हैं कि विनोद जी ने जिस तरह से सेवा की है, उसी तरह वह भी लोगों की सेवा करती रहेगी।

किसी अन्य पार्टी में जाने बारे उन्होंने कहा कि यह फैसला अभी नहीं लिया गया है पर वह इतना जरूर कहना चाहेंगी कि सभी पार्टियां समझदार हैं। मैंने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि कौन सी पार्टी में जाऊं, परन्तु बातचीत दौरान उन्होंने इस बात का संदेश जरूर दे दिया कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि कविता कांग्रेस में शामिल हो सकती है और कांग्रेस उन्हें गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट से कांग्रेस से कविता भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here