Home Breaking News सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टैम्पो और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त

सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टैम्पो और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त

0

नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में टैम्पो में सवार कई लोग ट्रक के नीचे आए गए, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टैम्पो सवार लोग चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घटना चित्रकूट के अमानपुर के सम्राट ढाबा के NH- 35 की है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

 हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं यूपी के आगरा में एक कारोबारी के दुकान में काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर उसकी जान ले ली और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान में काम करने वाले शख्स के साथियों ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। 

पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हरिपर्वत पुलिस थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here