Home Breaking News बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 7 की मौत

बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 7 की मौत

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। संभाजीनगर के छावनी इलाके में स्थित एक घर में रात में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मारे गए 7 लोगों में 3 महिलाएं 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल है।

जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय परिवार सो रहा था। सभी शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 3 मंजिला इमारत थी ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी, जिसमें आग लगी आग लग गई।

आग लगने की वजह से ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले परिवार की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मारे गए 7 लोगों में 3 महिलाएं 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय परिवार सो रहा था। फिलहाल सभी शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here