Home Himachal Night Club में भीषण आग लगने से 29 की मौ+त, कई घायल

Night Club में भीषण आग लगने से 29 की मौ+त, कई घायल

0

अंकारा: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने बताया है कि शहर के बीचों बीच स्थित एक नाइट क्लब में मरम्मत के दौरान आग लग गई। इस आग में 29 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। गवर्नर दावुत गुल के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आग में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बयान में कहा गया, “आग में घायल एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

यह नाइट क्लब आवासीय गेरेटेपे जिले में स्थित 16 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। वीडियो में ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें और घने धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। गवर्नर कार्यालय ने कहा कि आग 12:47 (09:47 GMT) पर लगी और घंटों बाद फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू पा लिया इसमें कहा गया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य मीडिया ने बताया कि क्लब के प्रबंधन और नवीकरण कार्यों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here