Home Punjab>Amritsar जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ्तार

जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ्तार

0

जालंधर (ENS): थाना भोगपुर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक और दो एक्टिवा बरामद किए हैं, जिनकी पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव बड़ा थाना करतारपुर, अजय शर्मा उर्फ गोरा निवासी न्यू ज्वाला नगर जालंधर और अनिल कुमार उर्फ हनी निवासी सूर्य एन्क्लेव के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परमजीत सिंह को गांव बनाना, जिला पानीपत हरियाणा के रहने वाले सुरिंदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ट्रक में सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहा था कि भोगपुर के पास ढाबे पर ट्रक को रोककर सो गया। 

इसी दौरान बिना नंबरी एक्टिवा पर तीन लुटेरे सवार होकर आए और उसके ट्रक का शीशा तोड़ उससे 24 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here