ऊना/सुशील पंडित: वढेडा राजपूतां गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने गगरेट पुलिस को दी एक शिकायत में दावा किया है कि बुधवार को रात के समय एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत में संदीप ने लिखा है कि बुधवार की रात उसने देखा कि ऊना की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने गगरेट की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से चोटिल हो गया। गगरेट पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुठेड़ा जसवालां गांव के रहने वाले कार चालक राजीव कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।