Home Himachal>Una लोअर भंजालः कार से टकराई मोटरसाइकिल

लोअर भंजालः कार से टकराई मोटरसाइकिल

0
ऊना/ सुशील पंडित : लोअर भंजाल में वीरवार को सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस को लोअर भंजाल वासी दिनेश ठाकुर पुत्र रक्षपाल ने शिकायत दी है कि मुबारिकपुर की ओर से तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं था और लापरवाही अपनाते हुए उसने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। अम्ब पुलिस ने मुकेरियां कस्बे के रहने वाले मुकेश कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here