Home Mohali पंजाबः इस कालोनी में लड़की का हुआ क+त्ल, जांच में जुटे DSP

पंजाबः इस कालोनी में लड़की का हुआ क+त्ल, जांच में जुटे DSP

0

खरड़ः सन्नी एन्क्लेव की एकता कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह एक युवती की हत्या का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान एकता (27) पुत्री स्वर्गीय सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वार पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 

मिली जानकारी अनुसार मृतक लड़की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। कल देर रात करीब डेढ़ बजे अपने् फ्लैट पर आई थी। बताया जा रहा हैकि लड़की के परिवार वाले किसी रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में गए हुए थे। आज सुबह पड़ोसियों ने परिजनों को हत्या की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here