Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

पंजाबः महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

0

तरनतारनः जिले में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए एसएसपी और डीसी से आज दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट मांगी थी। वहीं इस मामले में एसएसपी अश्नवनी कपूर ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा कर सकते है। बता देंकि वल्टोहा गांव में प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों द्वारा लड़के की मां को घर से निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया था। 

वल्टोहा गांव में हुई इस शर्मनाक हरकत की महिला कमिशन एक्शन में आ गई और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। वहीं महिला आयोग के एक्शन के बाद 4 दिन बाद पुलिस हरकत में आई और आज आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना वल्टोहा पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ धारा 354, 354-बी, 354-डी, 323 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here