Home Haryana प्रेमिका की अबॉर्शन के बाद हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका की अबॉर्शन के बाद हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

0

हरियाणा : नूंह में एक शख्स को गैर इरादतन हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स गुरुग्राम की एक कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम करता था। उसने कथित तौर पर अपनी सहकर्मी से शादी करने का वादा किया था।  

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जब उसकी प्रेमिका 2 महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। उसे 28 मार्च को नूंह के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक महिला झारखंड की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि गर्भपात के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और 3 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला के शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here