Home Mohali पंजाब: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ आरोपी

पंजाब: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ आरोपी

0

मोहाली: प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने उसकी गर्दन के दाहिनी ओर तेजधार हथियार से वार किया। एकता अपने छोटे भाई रोहित, भाभी और विधवा मां के साथ सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव के एकता विहार में किराए पर रह रही थी।

आरोपी प्रेमिका के परिवार की गाड़ी लेकर भाग गया। इस बीच हरियाणा के शाहबाद मारकंडा में उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हरियाणा पुलिस ने जब गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर फोन किया, तो युवती के परिजनों से मामले का पता चला। 


पुलिस ने मृतका के छोटे भाई रोहित की शिकायत पर अनस कुरैशी निवासी मुरादाबाद (UP) पर हत्या का केस दर्ज किया है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में ढाबा चलाता था। दोनों 4 साल से रिलेशन में थे। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। उसकी पहचान 27 ‌वर्षीय एकता के रूप में हुई है। वह USA बेस्ड कंपनी में जनरल मैनेजर थी।

सुखचैन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला है कि आरोपी रात 2:30 बजे घर में दाखिल हुआ था। जिसके बाद वह पांच बजे वहां से निकलता नजर आ रहा है। आरोपी वहां से कपड़े बदल कर गया था। उसके हाथ में शराब की बोतलें थी, जो घर पर पड़ी हुई थी। डीएसपी करण संधू ने कहा कि मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here