Home Mohali पंजाबः BSP ने उम्‍मीदवार का किया ऐलान, आप विधायक के पिता को दी टिकट

पंजाबः BSP ने उम्‍मीदवार का किया ऐलान, आप विधायक के पिता को दी टिकट

0

फिरोजपुरः बहुजन समाज पार्टी ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरिन्दर कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के वर्तमान विधायक हैं। बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशों के मुताबिक पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल के निर्देशन में बसपा फिरोजपुर से लोकसभा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज को बनाया गया है।

केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती जी ले रही हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैनी और विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने कहा कि विधायक के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है, आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here