Home Breaking News फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

0

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांकखेड़ा पर स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसे में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हजारों टन भूसे में यह आग लगी थी।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लगातार जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया।  सुबह अचानक फैक्ट्री में धुआं उठने लगा इसके बाद देखते ही देखते अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here