Home Himachal>Baddi पंजाबः लाखों के गहने और नगदी की डकैती की मास्टरमाइंड 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः लाखों के गहने और नगदी की डकैती की मास्टरमाइंड 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसरः अजनाला में करियाना व्यापारी के घर से लाखों के गहने और नगदी की डकैती के मामले में अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गहने और कैश बरामद किया है। सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि अजनाला में बीते दिनी करियाना व्यापारी के घर से नाकाशपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लाखों की नगदी और गहने लूट लिए थे। इस डकैती के मामले में मोनिका और अली बाबा को गिरफ्तार इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर 2 दिन का कोर्ट से रिमांड हासिल किया है, ताकि पूछताछ दौरान आरोपी से ओर बड़े खुलासे हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here