Home Haryana भाजपा को झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पत्नी सहित कांग्रेस में हुए शामिल 

भाजपा को झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पत्नी सहित कांग्रेस में हुए शामिल 

0

चंडीगढ़ः हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मंगलवार को पत्नी प्रेमलता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके अलावा, उनकी पत्नी ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह के करीब एक महीना पहले कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने बीते कल बीजेपी को अलविदा कहा था। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता, जो 2014-2019 तक विधायक रहीं, ने भी पार्टी छोड़ दी है।

बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता के कांग्रेस जॉइनिंग को लेकर हरियाणा भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। चर्चा है कि हरियाणा भाजपा के 4 से 5 विधायक चौधरी बीरेंद्र सिंह के संपर्क में हैं। संभावना जताई है कि ये विधायक कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। चर्चा है कि जो विधायक नाराज हैं उन्हें आने वाले विधानसभा में टिकट देने का प्रलोभन दिया गया है। चंडीगढ़ में सीएम के डिनर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल भी लगातार नाराज विधायकों के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here