Home Chandigarh बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, किरण खेर का कटा टिकट

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, किरण खेर का कटा टिकट

0

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। जारी लिस्ट के अनुसार चंडीगढ़ से भाजपा की सासंद किरण खेर का टिकट काट दिया है। किरण खेर की जगह पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, भाजपा ने आज 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। चंडीगढ़ की टिकट के अलावा भाजपा ने मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल और इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here