Home Breaking News केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछारें, बीजेपी अध्यक्ष घायल

केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछारें, बीजेपी अध्यक्ष घायल

0

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन कर सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के संख्त इंतजाम किए गए थे लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बेरिकेड पर चढ़ गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अन्य भाजपा नेताओं के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वीरेंद्र सचदेवा चोटिल हो गए।

इससे पहले बीजेपी ने रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के मरम्मत किए गए सरकारी बंगले की एक कथित प्रतिकृति भी रखी थी। उन्होंने इसे मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया. भाजपा ने प्रदर्शन स्थल पर ‘शराब से शीशमहल तक’ नाम से एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित की जहां पर कथित आबकारी घोटाले में आरोपी ‘आप’ नेताओं की शराब की बोतल के आकार के कटआउट लगाए गए थे। बता दें कि ईडी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here