जालंधर, ENS: सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के 1 सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सारज उर्फ भाऊ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 3 किलो हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद की गई। जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से सीमा पार हेरोइन मंगवा रहा था। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गैंगस्टर भाऊ को लेकर जालंधर पुलिस दोपहर 1 बजे खुलासा कर सकती है।
Home Punjab>Amritsar जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित गैंगस्टर भाऊ गिरफ्तार, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा,देखे वीडियो