Home Himachal>Baddi पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस कांस्टेबल के बेटे गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस कांस्टेबल के बेटे गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसर : पुलिस ने लूट के मामले में 2 व्यक्तियों ने किया गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने बताया कि गत दिवस मोटरसाइकिल सवार 2 युवक एक्टिवा सवार लड़की से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। आरोपी 2 भाईयों की पहचान रोहन और रितिक के तौर पर हुई है।  लूट की  वारदात को अंजाम देने वाला युवक एक होम गार्ड जवान के बेटे है।

वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर उसके पिता जो कि होम गार्ड में हैं, भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें से एक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here