Home Himachal>Una प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

0
ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि दो मंजिला इमारत भयंकर आग के चलते गिर गई है। जिसमें अभी भी गिरे हुए भवन के नीचे आग लगी है और उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया।

ऊना से मौके पर भेजे गए फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग और भी विकराल रूप धारण करती गई जिसके चलते साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से भी फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी जब आग काबू में नहीं आई तो पड़ोसी राज्य पंजाब के दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इस आग के कारण पूरा उद्योग जलकर राख हो गया है जबकि अंदर भरा स्क्रैप भी पूरी तरह स्वाह हो गया। जिला के दमकल अधिकारी नितिन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here