Home Himachal>Una  चिट्टे सहित दो काबू 

 चिट्टे सहित दो काबू 

0

ऊना/  सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 4.74 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान कार संख्या ( एचपी -01 एच-3078) को जांच के लिए रोका तो कार सवार युवक घबरा गए। पुलिस द्वारा जांच करने पर 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान नरिंदर  कुमार, मनोज कुमार निवासी खरोटा तहसील बड़सर तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here