Home Mohali पंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

पंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : शहर में नशे के सौदागरों के हौसले इस तरह बुलंद हो गए हैं के अब घर में बैठे युवकों को इस नशे की दलदल में फंसाने के लिए उनके घरों तक पहुंच रहे है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर शहर की नवी आबादी जीरा गेट से सामने आया है। पीड़ित महिला गुरमीत कौर ने बताया कि गुरदित सिंह उर्फ दीप, मनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने साथियों सहित उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर गुरमीत कौर पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

पीड़ित गुरमीत कौर ने बताया के यह हमला करने वाले लोग नशे के सौदागर हैं और खुद भी नशे के आदी है। यह नशे के सौदागर उसके पति को भी नशे की लत में डालना चाहते है। ऐसा करने से रोकने पर इन हमलावरों ने उसे पर ही हथियारों के साथ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। यह सारी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

महिला पुलिस प्रशासन से उसकी मदद करने के लिए गुहार लगा रही है और अपने पति को इस नशे की दलदल से बचने के लिए इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। फिरोजपुर थाना सिटी की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। उनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। ये आरोपी उसके पति को गलत संगत में डालना चाहते थे। जिसको उसकी पत्नी और मां रोकती थी। जिस कारण उन्होंने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here