Home Punjab>Sangrur पंजाबः कांग्रेस की मुश्किलें, इस सीट को लेकर पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ टकसाली नेताओं ने बुलाई बैठक

पंजाबः कांग्रेस की मुश्किलें, इस सीट को लेकर पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ टकसाली नेताओं ने बुलाई बैठक

0

पटियालाः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में बाहरी उम्मीदवार को लेकर मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस मेंडॉक्टर धरमवीर गांधी को पार्टी ने पटियाला से टिकट दी है। जिसके बाद से ही पार्टी में लगातार विरोध जताया जा रहा है। इस मामले को लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से डॉ. गांधी को टिकट दिए जाने से टकसाली कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। ऐसे में टकसाली कांग्रेसियों ने अपने बागी तेवर दिखाते हुए 20 अप्रैल को राजपुरा में एक सभा बुलाई है।

पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने कहा कि डॉ. गांधी को टिकट दिए जाने से टकसाली कांग्रेसियों में रोष है और इसलिए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करने के लिए 20 अप्रैल को राजपुरा में सभा रखी गई है। इसमें पूर्व विधायकों एवं मंत्रियों से बैठक कर आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस में जॉइनिंग के बाद से डॉ. धर्मवीर गांधी का टकसाली कांग्रेसियों की तरफ से सख्त विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, रजिंदर सिंह समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह ने डॉ. गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। टकसाली नेताओं की नाराजगी को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाकर बैठक भी की थी, लेकिन कोई समाधान अब तक निकल नहीं पाया है।

अब टकसाली नेता 20 अप्रैल को राजपुरा में सभा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। टकसाली कांग्रेसियों की नाराजगी से पार्टी को चुनावों में नुकसान हो सकता है। दरअसल हरदियाल सिंह कंबोज का राजपुरा, मदन लाल जलालपुर का घन्नौर, लाल सिंह का सन्नौर और राजिंदर सिंह का समाना के वोटरों में काफी प्रभाव है। राजपुरा, घन्नौर व सन्नौर विधानसभा हलकों में कंबोज बिरादरी का दबदबा भी है और हरदियाल सिंह व लाल सिंह इसी बिरादरी से हैं। ऐसे में इन नेताओं का साथ न चलने से कांग्रेस के लिए महंगा पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here