Home Punjab>Ludhiana पंजाबः बड़ी लापरवाही, मेडिकल के लिए लाई पुलिस कैदियों को छोड़कर काम में जुटी, देखें वीडियो

पंजाबः बड़ी लापरवाही, मेडिकल के लिए लाई पुलिस कैदियों को छोड़कर काम में जुटी, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब में आए दिन सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी से कैदियों के भागने के मामले सामने आ चुके है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच जाता है। लेकिन इन घटनाओं के बावजूद लगता है कि पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है या फिर पुलिस कैदियों के फरार होने के इंतजार में है। ऐसी ही एक वीडियो सिविल अस्पताल की सामने आई है। जहां पुलिस कर्मी 2 कैदियों को मेडिकल के लिए लेकर आया है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

हालांकि इस दौरान कैदियों को हथकड़ी लगी हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं है। अगर एक पुलिस कर्मी उनके पास है तो वह वाहन पर कागज भरने में व्यस्त है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैदी इधर-उधर देख रहे है। ऐसे में कैदी कभी भी वहां से फरार हो सकते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी की यह बड़ी लापरवाही है। हालांकि इस वीडियो के बाद अभी तक किसी पुलिस कर्मी का बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here