Home Panchkula पंजाब : विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

नंगल : विश्व हिंदू परिषद नंगल ब्लॉक अध्यक्ष विकास बग्गा की हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। परिवार और इलाकानिवासियों द्वारा हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

आरोपियों की पहचान मनदीप और सुरिंदर के तौर पर हुई है। जिसके बाद आज विकास बग्गा के हत्यारों को भारी सुरक्षा बलों के साथ पुलिस द्वारा न्यायिक न्यायालय परिसर में पेश किया गया। पकोर्ट ने 6 दिन का रिमांड दिया है। जिससे कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा सके।

बता दें कि नंगल में रेलवे रोड पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विकास की एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। विकास अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अज्ञात युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पास की दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा और अपने मालिक को बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here