Home Punjab>Amritsar जालंधर : 100 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

जालंधर : 100 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

0

जालंधर (ens): देहात सीआईए स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ कन्नू निवासी गाँव नागरा, थाना मकसूदां के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी धर्मेन्द्र कल्याण ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मकसूदां से करतारपुर की तरफ जा रहे थे। 

बिधिपुर फाटक के पास सर्विस लाइन पर बिना नंबरी एक्टिवा पर युवक बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोककर एक्टिवा के बारे में पूछताछ के दौरान   डिगी से पुलिस को एक लिफाफा मिला। जिसे पुलिस ने खोलकर देखा तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here