Home Punjab>Fazilka पंजाबी गायक को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाबी गायक को मिली जान से मारने की धमकी

0

चंडीगढ़ : पंजाब में गायकों को धमकी मिलने का सिलसिला लगातारजार है। वहीं अब पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के दोस्त और मशहूर पंजाबी गायक जसकरण सिंह ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। अब गायक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जस्सिटस जसजीत सिंह बेदी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस को आदेश दिया है कि याचिकाकर्त्ता को हथियारों से लैस 2 सुरक्षाकर्मी दिए जाएं।

याचिका में कहा गया है कि जसकरण दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का दोस्त था। मई, 2022 में मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद जसकरण इंग्लैंड चलाया गया था। अभी हाल ही में किसी ने कमेंट करते हुए “यू नैक्सट” और साथ में पिस्टल का इमौजी बनाया है। हाईकोर्ट ने सुरक्षा का आदेश देने के साथ ही पंजाब पुलिस से जवाब भी मांगा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here