Home Punjab>Muktsar पंजाब : गेंहू की फसल को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

पंजाब : गेंहू की फसल को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : किसान अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए पूरी तरह फसल पर निर्भर रहते है। यही उनके जीवन का एक मात्र साधन है। लेकिन इसके लिए न जाने उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि इस बार प्रकृति का रुख क्या रहने वाला है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

प्रकृति अपने समय के अनुसार नहीं काम करती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है। पहले किसानों को बेमौसम बरसात से पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिसके बाद अब कई किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ऐसा ही मामला गांव हराज से सामने आया है।

जहां आग लगने से 70 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here