Home Punjab>Amritsar जालंधरः अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

जालंधरः अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

0
जालंधर, ENS: थाना बिलगा की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से 197 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी गाँव गौरसीया, थाना बिलगा, परदीप सिंह उर्फ प्रभु और कुलवंत सिंह उर्फ कन्ता निवासी गाँव माऊ साहिब थाना बिलगा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाँव बिलगा से पुआतड़ा की तरफ जा रहे थे, जहाँ उन्होंने अमरजीत और राब दीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 98 बोतल अवैध शराब की बरामद कर दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 
इसी तरह उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर निरवैर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलगा से खोखेवाल के पास दाना मंडी के पास कुलवंत सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके पास से 99 में बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here